उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (CBHI), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की टीम ने जनपद उत्तरकाशी में स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का स्थलीय भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
27 अप्रैल 2026 को टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत से मुलाकात कर जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसी अवसर पर उप-निदेशक के नेतृत्व में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें IDSP-IHIP, RBSK, CBHI एवं NPNCD कार्यक्रमों से संबंधित रिपोर्ट्स की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण टीम का नेतृत्व श्रीमती दीक्षा सचदेवा, उप निदेशक, CBHI द्वारा किया गया। टीम में श्री अभिषेक सिंह एवं श्री शेष कुमार मौर्या (कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी) तथा श्री शुभम जैन (मूल्यांकन सहायक) शामिल रहे।
निरीक्षण कार्यक्रम के तहत 28 अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल, 29 अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव तथा 30 अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मानव संसाधनों की उपलब्धता, दवाओं की स्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया गया।

टीम ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य इकाइयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए।
टीम ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रेषित की जाएगी।

