विराट हिन्दू सम्मेलन का भब्या आयोजन मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर कर लिया हिस्सा

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
आज जनपद उत्तरकाशी के सीमांत ब्लॉक भटवाड़ी के अंतर्गत केशव पुरम,सेवा आश्रम मनेरी मे विराट हिन्दू सम्मेलन का
भाग्य आयोजित का शुभारंभ किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी ममता पवार ने की
जिसमें गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान पूर्व विधायक विजयपाल सिंह चौहान किशोर भट्ट मुख्यमंत्री गढ़वाल सलाहकार व जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे वहीं स्थानीय महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हिंदू सम्मेलन में हर अतिथि का फूल माला और राम कवच से सम्मानित कर स्वागत किया गया
हिंदू सम्मेलन में स्थानीय ग्रामीण की महिलाओं ने रासु नृत्य और भजन से समा बांध दी

 

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में बीएसएफ के अधिकारियों के लिए ड्रोन एण्ड ड्रोन एप्लीकेशनस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया है कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नारी को सामान और सशक्त बनाना क्योंकि देश के विकास में नारी की अहम भूमिका है नारी लक्ष्मी बाइ की तरह तलवार उठा सकती है यह हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम का उद्देश्य है कि अपने बच्चों को संस्कारिक बनाएं

हमारे बच्चों के संस्कार इस तरह होना चाहिए कि हमारे जिले का ही नहीं पूरे देश का नाम दुनिया में सबसे आगे बना रहे

 

 

 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा है कि जो कई घरों में देखा गया है कि दोनों पति-पत्नी कार्य के लिए बाहर जाते हैं तो अपने बच्चों को समय नहीं दे पाए उसके कारण हमारे बच्चे रात दिन मोबाइल में बिजी रहते हैं जिसके कारण हो गलत रास्ते पर चलते हैं हमें बच्चों पर भी समय देना बहुत जरूरी है और बच्चों को मोबाइल के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देनी चाहिए ताकि वह गलत संगत और गलत रास्ते पर न जाए यही हिंदू सम्मेलन करने का उद्देश्य है

वही स्वामी प्रेमानंद ने कहा कि
भारत का मुकुट हिमालय है उत्तराखंड के देवभूम है और यहां सभी देवी देवता विराजमान रहते है उन्होंने हिंदू समाज के लिए एक संदेश दिया है की नजर हटी दुर्घटना घटी हमें बोलना चाहिए कि हम एक देवता लोग हैं और हम देव भूमि में रहते हैं हमारा सारा भारत एक है हमें नहीं भूलना नहीं चाहिए
मैं रात दिन जो प्रार्थना करते समय यही बात भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमे अपना स्वाभिमान व कर्तव्य कभी नहीं भूलना चाहिए
हमारा एक ही कर्तव्य है है कि दूसरों का भला करते रहना चाहिए
वही हिन्दू सम्मेलन मे जिले के उत्कृष्ट और निस्वार्थ कार्यक्रम करने वालों को सम्मानित किया गया
कार्य करने विधायक सुरेश सिंह चौहान गंगोत्री विधानसभा ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी ममता पवार,भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवान,किशोर भट्ट मुख्यमंत्री गढ़वाल सलाहकार जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान व सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *