गंगोत्री हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, नदी में समाई कार; चार लोगों की मौत, एक गंभीर घायल, दो की तलाश जारी

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी नदी में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में पांच से सात लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। वहीं, दो अन्य लोगों के लापता होने की आशंका है, जिनकी तलाश और स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

मनेरी पुलिस द्वारा  घायल व्यक्ति का रेस्क्यू किया और उसे नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सफर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📍 स्थान: गंगानी, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, उत्तरकाशी

ये भी पढ़ें:  गाजणा क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *