केदारताल ट्रेक पर 8 ट्रेकरों के फंसे होने की सूचना, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू!

उत्तरकाशी से सामने आ रही है, जहां खराब मौसम के चलते केदारताल ट्रेक पर 8 ट्रेकरों के फंसे होने की सूचना मिली है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट किया गया है।
बड़ी खबर यह है कि बचाव दल की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी!

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन टीम उत्तरकाशी से वार्ता कर तत्काल बचाव दल भेजने और हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
राहत की बात यह है कि ट्रेकरों के साथ गए 4 सदस्य बचाव दल से मिल चुके हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश लगातार जारी है।
हेलीकॉप्टर से भी मिलेगी मदद!

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और खराब मौसम को देखते हुए घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर सेवा की मदद भी ली जा रही है, ताकि फंसे हुए लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
सभी की सकुशल वापसी की प्रार्थना!
इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि केदारताल में फंसे सभी ट्रेकर सुरक्षित रहें और रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द सफल हो।

ये भी पढ़ें:  मन की बात’ सुनते नजर आए विजयपाल सजवाण, बोले मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा विकास की नई कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *