भाजपा के शीर्ष संगठनात्मक नेतृत्व से मिले पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन से की शिष्टाचार भेंट

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारियों से मुलाकात कर राजनीतिक एवं संगठनात्मक चर्चाओं को लेकर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बीते सायं भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी एवं लोकसभा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज तथा प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त किमुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ उत्तरकाशी जनपद के राजनीतिक हालात, गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की परिस्थितियों तथा भाजपा के संगठनात्मक परिदृश्य से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।पूर्व विधायक की प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं से हुई इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन उत्तरकाशी की राजनीति और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से इस मुलाकात पर सियासी चर्चाएं तेज होना स्वाभाविक है।

  • गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस पर उत्तरकाशी की राजनीति और संगठन से जुड़ी हर बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी जिला स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *