उत्तरकाशी पुलिस की सतर्कता, श्रद्धालुओं से भागीरथी नदी किनारे न जाने की अपील

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भागीरथी नदी तट के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जागरूक किया।


पुलिस टीम ने लाउडहेलर के माध्यम से एवं व्यक्तिगत रूप से लोगों से अपील की कि वे नदी किनारे संवेदनशील स्थानों पर न जाएं तथा केवल निर्धारित स्नान घाटों पर ही स्नान करें। साथ ही सभी यात्रियों से अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सरल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मनेरी थाना पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खराब मौसम के बीच पुलिस द्वारा समय रहते लोगों को जागरूक करना बेहद सराहनीय कदम है।

ये भी पढ़ें:  UK10CA 0592 ट्रक दुर्घटनाग्रस्त ड्राइवर की मौके पर मौत तीन लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *