उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर देवीधार और रुणवासा के बीच बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर सीधे भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया।
घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। फिलहाल कार में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
भागीरथी नदी में गिरी कार को लेकर रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

