झूला पुल पर चढ़े सत्यनारायण सेमवाल, मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से किया इनकार; मौके पर प्रशासन और पुलिस

उत्तरकाशी। बाड़ागड्डी क्षेत्र की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सत्यनारायण सेमवाल झूला पुल पर चढ़ गए हैं। पुल पर उनकी मौजूदगी के चलते स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मौके पर एसडीएम सहित पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई है। प्रशासनिक अधिकारी सत्यनारायण सेमवाल से लगातार बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सत्यनारायण सेमवाल का कहना है कि जब तक क्षेत्र की लंबित मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वह पुल से नीचे नहीं उतरेंगे।

ये भी पढ़ें:  गंगोत्री धाम में गूंज रही भागवत भक्ति की स्वर लहरियां मौनी बाबा आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा ने बांधा श्रद्धा का समां

गौरतलब है कि बाड़ागड्डी क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत मस्ताड़ी के प्रभावित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को 12 नवंबर 2026 को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। ज्ञापन में लंबे समय से लंबित भू-धंसाव, गांव के अस्तित्व पर मंडराते खतरे, देवस्थान घाट निर्माण एवं जीर्णोद्धार और नदी किनारे सुरक्षा कार्य सहित विभिन्न मांगें उठाई गई थीं। ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता सत्यनारायण सेमवाल को सुरक्षित नीचे उतारना और बातचीत के माध्यम से स्थिति को सामान्य बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *