उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड: पंवाणी गांव में आग ने मचाई भारी तबाही, 33 मकान जलकर राख

उत्तरकाशी | तहसील मोरी
उत्तरकाशी जनपद के मोरी तहसील स्थित ग्राम पंचायत पंवाणी में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। उपजिलाधिकारी पुरोला से प्राप्त अद्यतन घटना रिपोर्ट के अनुसार, आग की चपेट में आने से गांव के 33 आवासीय मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।
इस अग्निकांड में एक पंचायत भवन और एक प्राथमिक विद्यालय को भी नुकसान पहुंचा है। आग से कुल 58 परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि गांव के 13 मकान सुरक्षित बताए गए हैं।
अग्निकांड से हुए नुकसान का विवरण:
33 आवासीय मकान पूरी तरह जलकर राख।
01 पंचायत भवन क्षतिग्रस्त।
01 प्राथमिक विद्यालय क्षतिग्रस्त।
58 परिवार प्रभावित।
13 मकान सुरक्षित।
राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं मिली है।
घटना के बाद प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित परिवारों के सामने रहने और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें:  ग्राम पंचायत पंवाणी में भीषण आगजनी की सूचना, प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *