उत्तराखंड में PRD जवानों का आंदोलन तेज! दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन, आज उत्तरकाशी में निकलेगा कैंडल मार्च

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्वयंसेवकों की दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। प्रदेश सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने से नाराज PRD स्वयंसेवक प्रदेशभर में आंदोलन कर रहे हैं।

आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने 28 नवंबर 2026 को पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है।
इसी क्रम में उत्तरकाशी जनपद में आज शाम 4 बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर झूला पुल, पेट्रोल पंप, कंडार देवता मंदिर और विश्वनाथ चौक होते हुए श्रीदेव सुमन पार्क के पास संपन्न होगा।
PRD स्वयंसेवकों का कहना है कि उनकी दो सूत्रीय मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
अब देखना होगा कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे PRD स्वयंसेवकों की मांगों पर प्रदेश सरकार कब तक सकारात्मक निर्णय लेती है।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने आई.एस.बी.टी, देहरादून में जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल किये वितरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *