भटवाड़ी ब्लॉक के उत्तरौं गांव में भालू का जानलेवा हमला, महिला गंभीर घायल

उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के ग्राम उत्तरौं में भालू ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले मे शकुंतला देवी बुरी तरह घायल हो गईं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र में लगातार भालू के हमलों की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों से निकलकर भालू आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भालू के हमलों पर रोक लगाने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए और हमलावर भालू को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्रामीण के साथ ऐसी जानलेवा घटना न हो।

ये भी पढ़ें:  2.51 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *