ऊखीमठ: तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर फंसे 30 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित चोपता लाया गया

ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग):
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर शनिवार शाम अचानक बदले मौसम के बीच फंसे करीब 30 ट्रैकर्स को पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चंद्रशिला ट्रेक रूट पर तेज तूफान, बर्फबारी और खराब दृश्यता के कारण 25-30 ट्रैकर्स बीच रास्ते में फंस गए हैं। मौसम की गंभीरता को देखते हुए स्थिति काफी जोखिमपूर्ण हो गई थी।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और कोतवाली ऊखीमठ, चौकी चोपता, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन और वन विभाग की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं।
दुर्गम रास्तों और खराब मौसम के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने ट्रैकर्स की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। सभी ट्रैकर्स को सुरक्षित चोपता लाकर प्राथमिक सहायता दी गई और बाद में उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन ने एक बार फिर आपदा प्रबंधन टीमों की तत्परता और समन्वय को साबित किया।

ये भी पढ़ें:  अल्टो कार दुर्घटनाग्र 6 घायल एक महिला की मौके पर ही मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *