चारधाम यात्रा में साइबर ठगों से रहें सावधान एक छोटी सी गलती कर सकती है बड़ा नुकसान

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से सभी धामों—यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ—में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं, ताकि यात्रा मार्ग से लेकर धामों तक हर व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
लेकिन इसी बीच एक अहम चेतावनी…


यात्रा शुरू होने से पहले ही साइबर ठग सक्रिय हो चुके हैं।
गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस पोर्टल सभी श्रद्धालुओं से अपील है— आप चारधाम यात्रा पर जरूर आएं, लेकिन पूरी सावधानी और जागरूकता के साथ।
सुविधा के नाम पर किसी दलाल या एजेंट के झांसे में न आएं
सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर आए फर्जी लिंक से बुकिंग न करें
किसी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें
✅ सही और सुरक्षित तरीका क्या है?
👉 चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें:
🔗 https://registrationandtouristcare.uk.gov.in⁠�
👉 आप मोबाइल ऐप “Tourist Care Uttarakhand” (आधिकारिक ऐप) के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
🚁 हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए ध्यान रखें:
👉 हेलीकॉप्टर बुकिंग सिर्फ अधिकृत वेबसाइट से ही करें:
🔗 https://www.heliyatra.irctc.co.in⁠�
⚠️ IRCTC के अलावा किसी अन्य वेबसाइट या एजेंट से बुकिंग करने से बचें
📢 याद रखें:
✔️ खुद रजिस्ट्रेशन करें
✔️ केवल सरकारी वेबसाइट पर भरोसा करें
✔️ किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से दूर रहें
देवभूमि उत्तराखंड आपका स्वागत करता है…
लेकिन आपकी सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी भी है। सजग रहें, सतर्क रहें… और सुरक्षित तरीके से करें अपनी चारधाम यात्रा।

ये भी पढ़ें:  राखी, राहत और रिश्ता – आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *