उत्तरकाशी: जानकीचट्टी में 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तरकाशी
रिपोर्ट: महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बड़कोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जानकीचट्टी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को जानकीचट्टी में नियमित वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान नेपाल मूल के रमेश शाही को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (Solment Blue Whisky) बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रमेश लाल आर्य तथा हेड कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  गंगोत्री धाम में स्नान घाट न बनने से स्थानीय पुरोहित नाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *