सोमेश्वर से दुखद खबर कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
रिपोर्ट गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
सोमेश्वर क्षेत्र के देवस्थल के पास कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नदी की गहराई का सही अनुमान न लगने के कारण दोनों युवक तेज बहाव के बीच गहरे पानी में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।
मृतकों की पहचान धीरज गढ़िया (38 वर्ष), निवासी बागेश्वर तथा सोनू कनवाल (26 वर्ष), निवासी लमगड़ा के रूप में हुई है। धीरज अमेजन-जोमैटो में कार्यरत था, जबकि सोनू ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था।


घटना की सूचना मिलते ही सोमेश्वर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।
इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें:  लोकपर्व हरेला पर उत्तरकाशी पुलिस का वृहद वृक्षारोपण अभियान, प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन तथा हरित भविष्य के लिए दिया जनसंदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *