जाड़ भोटिया जनकल्याण समिति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया 6वाॅ वार्षिक जन मिलन समारोह.

उत्तरकाशी
उपला टक्नौर क्षेत्र के हर्षिल ( बगोरी ) में भोटिया जनजाति द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया 6वाॅ वार्षिक जन मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान।


भोटिया जनजाती के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह चौहान का फुल मालाओं और अपने पारंपरिक पहनावे से किया स्वागत, विधायक गंगोत्री ने सभी भोटिया जनजाति के लोगों का धन्यवाद किया. साथ ही गंगोत्री विधायक ने अपने सम्बोधन में जादुंग गांव के भोटिया जनजाती लोगों को सीमा का प्रहरी बताकर उनकी संस्कृति और पौराणिक पंरपरागत भेष-भूषा और त्योहार की सराहना की, जिस तरह चीन सीमा पर हमारे देश के सैनिक दृढ़ता से खडे रहते हैं

ये भी पढ़ें:  उच्च हिमालय में फंसे ट्रैकर्स के रेस्क्यू की विधायक सुरेश सिंह चौहान ने ली जानकारी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की समीक्षा, अधिकारियों से ली ट्रैकर्स की लोकेशन और व्यवस्थाओं की अपडेट

ठीक उसी प्रकार हमारे भोटिया जनजाति अपने गांव जादुंग से प्रेम करते हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां हमारी सीमाएं मजबूत हुई है वहीं इस सीमांत गांव जादुंग को पुनः नया जीवन देने के लिए बाई ब्रेड विलेज जैसी योजना लाकर सीमा के इन प्रहरी भाईयों के गांव का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।


इस मौके पर विधायक गंगोत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे भोटिया समुदाय के लोगों को सम्मानित किया साथ ही पढ़ाई एवं राजकीय सेवाओं में सेवानिवृत्त तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:  पुलिस जवान की ईमानदारी बनी मिसाल, नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स लौटाया

विधायक गंगोत्री ने सभी भोटिया जनजाती के लोगों को इस वार्षिकोत्सव की बधाई देते हुए कार्यक्रम को निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया ताकि समाज में एकता एवं एकजुटता की प्रगति बनी रहे। वहीं विधायक सुरेश चौहान ने हर्षिल क्षेत्र में पहले अटके पड़े पुलों का जिक्र करते हुए उन्हें जल्द सुचारू करवा साथ ही अपनी विधायक निधि व अन्य मदों से बगोरी में कार्य किया. जिसमे बगोरी गाँव की सुरक्षा, सजावट अन्य कार्य किये उसका बखान भी किया.
इस मौके पर भट्टवाडी मंडल अध्यक्ष मनोजेन्द्र रावत, जाड़ भोटिया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख भट्टवाडी बिनीता रावत , पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा , पूर्व जिला नियोजन समिति के सदस्य अरविंद नेगी, रतन सिंह जाड़, पूर्व प्रधान भगवान सिंह राणा,जगमोहन रावत, प्रधान जसपुर हरीश राणा, मदन डोगरा,क्षेत्र पंचायत सुक्की युद्धवीर सिंह राणा, जेबिन्दर राणा, प्रवीन राणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *