उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी पुलिस के जवान ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा एक खोया हुआ पर्स उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल वापस लौटाकर पुलिस की जनसेवा की भावना को एक बार फिर साबित किया।
शुक्रवार, 26 जून 2026 को कोतवाली मनेरी में नियुक्त पुलिस जवान दिनेश तोमर को मनेरी झरने के समीप एक पर्स मिला। पर्स में ₹10,000 की नकदी के साथ एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।
पुलिस जवान ने बिना देर किए पर्स को कोतवाली मनेरी में जमा कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पर्स स्वामी की पहचान की और पर्स उसके वास्तविक मालिक, श्रद्धालु अनिरुद्ध मलिक को नकदी एवं सभी दस्तावेजों सहित सुरक्षित वापस सौंप दिया।
अपना खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस मिलने पर श्रद्धालु ने उत्तरकाशी पुलिस एवं पुलिस जवान दिनेश तोमर का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने जवान की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
यह घटना उत्तरकाशी पुलिस के “जनसेवा, सुरक्षा और विश्वास” के संकल्प को और मजबूत करती है।
पुलिस जवान की ईमानदारी बनी मिसाल, नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स लौटाया

