खुशखबरी। 20/22 फरवरी कलेक्ट में तीन दिवसीय शिवर का आयोजन मोबाईल वैन के माध्यम से पासपोर्ट आवेदकों के फोटो व बायोमैट्रिक्स कैप्चरिंग के साथ ही सत्यापन

गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस

उत्तरकाशी

सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून के तत्वावधान में आगामी 20 से 22 फरवरी तक पासपोर्ट आवेदनों से संबंधित सेवाएं प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के मिलन केन्द्र प्रांगण निकट कलक्ट्रेट कार्यालय में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पासपोर्ट मोबाईल वैन के माध्यम से पासपोर्ट आवेदकों के फोटो व बायोमैट्रिक्स कैप्चरिंग के साथ ही सत्यापन अधिकारी द्वारा आवेदनों से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन किया जाएगा। इस शिविर का लाभ उठाने के लिए आवेदक को ऑनलाईन अपाइंटमेंट लेना आवश्यक है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उक्त पासपोर्ट शिविर के आयोजन की व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही जिले के इच्छुक आवेदकों को इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी ,स्वच्छता की हो सबकी भागीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *