मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी ,स्वच्छता की हो सबकी भागीदारी

उत्तरकाशी
नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी चिन्यालीसौड़ के द्वारा स्वस्थ सर्वेक्षण 2025 की तैयारी के संबंध में नगर पालिका सभागार में
माo अध्यक्ष श्री मनोज कोहली “श्याम” जी एवं अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र सिंह जी द्वारा नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों एवं सुपरवाईजरों , सेनेटरी इंस्पेक्टर की बैठक ली गई। जिसमें सिटिजन फीडबैक के संबंध में सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए ।


साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ एवं प्रभावी बनाये जाने हेतु निर्देश दियें गये साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि अपने-अपने आवंटित वार्डो में नालियों की सफाई, गलियों की सफाई साथ साथ वार्डो में कूडा उठान और संचालित डोर टू डोर कूड़ा वाहन कूड़ा एकत्रीकरण वाहन की माॅनिटिरिंग करते हुए वार्ड की सफाई हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही उत्कृष्ठ कार्य किये जाने वाले पर्यावरण मित्रों को नगर पालिका द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा। साथ ही पालिका के पर्यावरण मित्रों को ड्रेस ट्रक शूट वितरित किए गए। बैठक में उपस्थित सभासद प्रवीण गुनसोला, सिद्धार्थ नौटियाल ,सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान, लेखा लिपिक सुनील कलूड़ा, आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  23 जनवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक होगा मतदान मतदान को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *