उत्तरकाशी मोरी पुलिस ने चरस की तस्करी करते 02 युवक गिरफ्तार स्कूटी से कर रहे थे चरस की तस्करी

गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस

उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बडकोट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 28.01.2025 की देर सायं को *मोरी-नेटवाड रोड पर रा0इ0कॉ0 से आगे चैकिंग के दौरान विरेन्द्र थापा व लविश नाम के दो युवकों को वाहन संख्या UK07DY-6797 (स्कूटी) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 712 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी जिसकी कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रु0 बताई जा रही है
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।* अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त- विरेन्द्र थापा पुत्र महेन्द्र थापा निवासी बेल रोड़ वास्वाला ग्रांट मोबेवाला थाना क्लेमनटाउन देहरादून उम्र- 26 वर्ष।
लविश पुत्र दयानन्द निवासी ओगलबट्टा मोबेवाला थाना क्लेमनटाउन देहरादून उम्र- 26 वर्ष ।
पुलिस टीम- रणवीर सिंह चौहान- थानाध्यक्ष मोरी। कानि0 अनिल तोमर कानि0 गणेश राणा

ये भी पढ़ें:  नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा अध्यक्ष मनोज कोहली के निर्देशानुसार स्वच्छ अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *