उत्तरकाशी के युवाओं के लिए प्रेरणा बने भूतपूर्व सैनिक चन्द्र मोहन सिंह पंवार, गंगोत्री फिजिकल अकादमी ने फिर रचा इतिहास

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी जनपद की धरती एक बार फिर युवाओं की सफलता और मेहनत की मिसाल बनकर सामने आई है। जनपद के भूतपूर्व सैनिक चन्द्र मोहन सिंह पंवार द्वारा संचालित गंगोत्री फिजिकल अकादमी, उत्तरकाशी लगातार युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रही है।
भारतीय सेना में सेवा देने के बाद चन्द्र मोहन सिंह पंवार ने अपने अनुभव, अनुशासन और देशसेवा की भावना को उत्तरकाशी के युवाओं के भविष्य से जोड़ दिया। आज उनका यही अथक प्रयास सैकड़ों युवाओं के जीवन को नई दिशा दे रहा है।

विशेष बात यह है कि दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब एवं साधारण परिवारों के बच्चों को अकादमी में न केवल शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया जाता है। कई बच्चों को अकादमी परिसर में निशुल्क या बेहद न्यूनतम शुल्क पर रहने और प्रशिक्षण की सुविधा दी जाती है। यही समर्पण आज गंगोत्री फिजिकल अकादमी को युवाओं के बीच विश्वास और सफलता का बड़ा केंद्र बना चुका है।
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद अकादमी के लिए एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। अभी तक प्राप्त सूची के अनुसार गंगोत्री फिजिकल अकादमी के लगभग 70 विद्यार्थियों का चयन भारतीय सेना में हुआ है, जबकि दूरस्थ क्षेत्रों के कई बच्चों के परिणाम अभी आने बाकी हैं। संभावना जताई जा रही है कि चयनित अभ्यर्थियों की संख्या और बढ़ सकती है।
यह उपलब्धि केवल अकादमी की नहीं, बल्कि पूरे उत्तरकाशी जनपद के लिए गर्व का विषय है। सीमांत क्षेत्र के युवाओं में देशसेवा का जज़्बा जगाने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने में गंगोत्री फिजिकल अकादमी लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

चन्द्र मोहन सिंह पंवार का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। यही कारण है कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले युवा सेना, पुलिस और विभिन्न सुरक्षा बलों में लगातार चयनित हो रहे हैं।
आज के समय में जहां युवा भटकाव का शिकार हो रहे हैं, वहीं गंगोत्री फिजिकल अकादमी जैसी संस्थाएं उम्मीद की नई किरण बनकर उभर रही हैं। अगर मेहनत, लगन और जुनून सच्चा हो तो पहाड़ का युवा किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है — यह बात इस अकादमी ने साबित कर दिखाई है।
Gangotri News Express की ओर से इंडियन आर्मी में चयनित सभी प्रतिभाशाली युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। साथ ही भूतपूर्व सैनिक चन्द्र मोहन सिंह पंवार और उनकी पूरी टीम को इस प्रेरणादायक कार्य के लिए सलाम। 🇮🇳

ये भी पढ़ें:  वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त, जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *