उत्तरकाशी के गोरसाली गांव में भीषण अग्निकांड, दो मंजिला मकान जलकर राख 2 पशुओं की मौत

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी जनपद के तहसील भटवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरसाली में गुरुवार तड़के एक बड़ा अग्निकांड हो गया। ग्राम प्रधान गोरसाली द्वारा सुबह लगभग 3 बजे आपदा प्रबधन को दूरभाष पर सूचना दी गई कि गांव में एक आवासीय मकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, फायर सर्विस, भटवाड़ी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे श्री देवेंद्र सिंह पुत्र श्री तारा सिंह रावत के दो मंजिला भवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भवन सहित घर में रखा घरेलू सामान, बर्तन, बिस्तर आदि जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

ये भी पढ़ें:  करो योग रहो निरोग आयुष मंत्रालय एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड सर‌कार के द्वारा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 पूर्व श्रृंखला कार्यक्रम आयोजित


अग्निकांड में 1 गाय और 1 बछड़े समेत कुल 2 पशुओं की जलकर मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब सुबह 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *