नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौके पर मौत

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद के नौगांव ब्लॉक अंतर्गत नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर थली रोड के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर UK07K-0243 बताया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक का नाम आकाश है, जो गढ़ गांव का निवासी बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में 2 मई को आएगा मोबाइल पर “टेस्ट अलर्ट”, घबराने की जरूरत नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *