योग दिवस पर ग्राम मानपुर में चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छता का लिया संकल्प

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मानपुर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। “स्वच्छ गाँव, सुंदर गाँव – यही हमारी पहचान” के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गांव की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


इस अवसर पर  क्षेत्र पंचायत सदस्य मानपुर साजन कोहली जी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। सभी नागरिकों को कचरा इधर-उधर न फेंकने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत अपनानी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे न स्वयं गंदगी करेंगे और न ही किसी अन्य को करने देंगे। साथ ही अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर स्वस्थ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।
स्वच्छता अभियान में।  प्लान इंडिया संस्था उत्तरकाशी श्रीमती आरती भट्ट , ग्राम प्रधान मानपुर शंकर भट्ट, किशन लाल कोहली, राजेश विश्वकर्मा, प्रमेश नौटियाल, जय प्रदीप भट्ट, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता की।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान ने योग के साथ-साथ स्वच्छ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:  सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा की तारीफ कहा, व्यवस्थाएं उम्मीद से कहीं बेहतर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *