मोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.39 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सांकरी-जखोल मोटर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपदभर में नशा तस्करों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में शनिवार शाम सांकरी-जखोल मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल पुत्र स्व. मनबहादुर (23 वर्ष), निवासी सांकरी बाजार, मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम
दीपक रावत, थानाध्यक्ष मोरी
कांस्टेबल अनिल
कांस्टेबल महिदेव सिंह
नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी
उत्तरकाशी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  यमुनोत्री में यात्रा व्यवस्थाओं की बागडोर सभालें मुख्य विकास अधिकारी एस० एल०सेमवाल ग्राउंड जीरो पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *