उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा और विश्वास को बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर ओवररेटिंग और अव्यवस्थाओं के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया गया है।
होटलों और ढाबों में मनमानी अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।
चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा के नेतृत्व में गठित टीमों ने मातली, बड़ेथी, ब्रह्मखाल, डुंडा, धरासू और चिन्यालीसौड़ क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया।
इस दौरान होटलों, ढाबों और फूड शॉप्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जहां-जहां रेट लिस्ट नहीं मिली, वहां तत्काल प्रभाव से उसे प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
डुंडा बाजार, नालूपानी, शिवगुफा और धौंतरी बाजार में व्यापारियों को साफ चेतावनी दी गई—
निर्धारित दरों से अधिक वसूली बिल्कुल नहीं होगी।
“चारधाम यात्रा हमारी आस्था ही नहीं, हमारी अर्थव्यवस्था की भी रीढ़ है। देशभर से श्रद्धालु यहां आते हैं और हम उन्हीं पर निर्भर हैं।
अगर कोई व्यापारी ओवररेटिंग करता हुआ पाया जाता है, तो यह बिल्कुल गलत है और उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यात्रियों का विश्वास बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”
👉 याद रखें — चारधाम यात्रा सेवा है, कमाई का गलत जरिया नहीं
👉 ईमानदारी ही व्यापार को लंबा चलाती है
👉 एक गलती पूरे क्षेत्र की छवि खराब कर सकती है
उत्तरकाशी प्रशासन का साफ संदेश —
श्रद्धालुओं के साथ धोखा नहीं चलेगा, नियमों का पालन ही अनिवार्य है।

