चारधाम यात्रा 2026: यमुनोत्री मार्ग पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का ग्राउंड निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट मोड में

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। यात्रा के मद्देनज़र यमुनोत्री मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. आर.सी. आर्य ने विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट, दोबाटा स्क्रीनिंग प्वाइंट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरादी, राणाचट्टी और जानकीचट्टी सहित कई महत्वपूर्ण पड़ावों का जायजा लिया गया। इस दौरान दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती और सेवाओं की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी के निर्देश के बाद राज्य में नकली दवाओं के खिलाफ अभियान तेज


👉 यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि
डॉ. आर.सी. आर्य ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन और दवाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार मिल सके।
👉 साफ-सफाई और बेसिक सुविधाओं पर भी फोकस
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। उद्देश्य साफ है—यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना।
चारधाम यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए उत्तरकाशी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन का फोकस साफ है—हर यात्री सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहे और बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *