पेंशन लाभार्थियों के लिए जरूरी सूचना: बैंक खातों को आधार सीडेड कराना अनिवार्य

उत्तरकाशी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग ने जनपद के समस्त दिव्यांग, वृद्धावस्था, किसान एवं अन्य पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पेंशन भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी, उत्तरकाशी की ओर से जारी अपील में बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा सहायता प्राप्त पेंशन योजना (एनएसएपी) में भुगतान की प्रणाली में परिवर्तन किया गया है। अब पेंशन भुगतान की प्रक्रिया एनपीसीआई स्पर्श मॉड्यूल के माध्यम से की जा रही है, जिसके तहत लाभार्थियों को आधार के माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जाएगा।


विभाग ने जनपद के सभी पेंशनधारकों से अपील की है कि वे अपनी संबंधित बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खाते को ‘आधार सीडेड’ अवश्य करवाएं। विभाग के अनुसार बैंक खाते के आधार से सीडेड होने के बाद ही लाभार्थियों को समय से पेंशन भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
जिला समाज कल्याण विभाग ने पेंशनधारकों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लें, ताकि भविष्य में पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी या विलंब का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:  अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस का जनजागरूकता अभियान, युवाओं और तीर्थयात्रियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *