ब्रेकिंग विकासनगर सड़क हादसे में बोलेरो चालक की दर्दनाक मौत

विकासनगर
गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
विकासनगर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बल्लूपुर–दून–पांवटा फोरलेन पर धर्मवाला चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े डंपर से बोलेरो जा टकराई, जिसमें बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
घटना सहसपुर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:  संस्कृत शिक्षकों को अब आउटसोर्स से नियुक्त करने पर आपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *