जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

उत्तरकाशी
महावीर सिंह राणा
सेवा, सुशासन और समर्पण के संकल्प के साथ शनिवार को उत्तरकाशी में राज्य सरकार के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए गए, जिनका प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त नकल विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर सुशासन और कानून व्यवस्था को मजबूत किया है।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला आज से शुरू


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का गौरव मिला और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दो लाख से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है।


गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गंगोत्री विधानसभा में कई बड़ी विकास परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि 23 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण जारी है, जबकि 113 करोड़ रुपये की लागत से ‘आस्था पथ’ परियोजना जल्द शुरू होगी। इसके अलावा एक अरब रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है और 15 नई सड़कों की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटे के भीतर स्कूटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग द्वारा सेवा, सुशासन और समर्पण पर आधारित विकास पुस्तिका एवं प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। सांस्कृतिक दलों ने सरकार की योजनाओं पर आधारित लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन एवं सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को लाखों रुपये के प्रोत्साहन चेक वितरित किए। कीवी एवं एप्पल मिशन के तहत दो प्रगतिशील किसानों को छह लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं मत्स्य पालन और कृषि क्षेत्र के लाभार्थियों को 13 लाख रुपये से अधिक के चेक वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें:  यात्रा पीक पर अलर्ट मोड में उत्तरकाशी पुलिस, एसपी कमलेश उपाध्याय ने किया यमुनोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण


रीप परियोजना के तहत निर्धन महिलाओं को स्वरोजगार एवं पशुपालन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। चार महिलाओं को 35-35 हजार रुपये तथा दो अन्य लाभार्थियों को 75-75 हजार रुपये के चेक दिए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से 19 दिव्यांगजनों को छड़ी, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, सीडीओ जय भारत सिंह, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम देवानंद शर्मा, शालिनी नेगी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *