उत्तरकाशी | महावीर सिंह राणा
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरकाशी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप रावत को पंचायत प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
प्रताप रावत लंबे समय से भाजपा संगठन और पंचायत स्तर की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। ग्राम प्रधान से लेकर संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने जनहित और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठन क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद प्रताप रावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनका लक्ष्य पंचायत स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंचायत प्रकोष्ठ जिले में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।
भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ की कमान प्रताप रावत को, संगठन ने जताया भरोसा

