ऑपरेशन प्रहार: ऑल्टो कार से 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस द्वारा अवैध नशे और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली बड़कोट पुलिस ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानाचट्टी स्थित जर्जर गाड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ऑल्टो कार संख्या UK07U-3634 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू व्हिस्की) बरामद की गई। पुलिस ने वाहन चालक गुरूदेव सिंह रावत (38 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी
अपर उपनिरीक्षक पवन बड़ोनी
कांस्टेबल गौरव रावत
कांस्टेबल जितेन्द्र
उत्तरकाशी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा अवधि के दौरान जनपद में अवैध शराब, नशे और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में खेल, पर्यटन और युवाओं के भविष्य पर मंथन, दयारा बुग्याल को एडवेंचर हब बनाने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *