उत्तरकाशी मोरी में पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 431 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

उत्तरकाशी। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मोरी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को 431 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 86 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की रात नैटवाड़ रोड पर कुनारा तिराहे के समीप चेकिंग के दौरान वाहन संख्या HR 06 7706 (KIA) में सवार राजेश (48 वर्ष) और सोनू (41 वर्ष) को अवैध चरस के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 431 ग्राम चरस बरामद की। मामले में थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्री जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में की गई।
2026 में अब तक 40 नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 30 मामलों में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग 56 लाख रुपये मूल्य की 10.9 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा चार आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
अ0उ0नि0 रघुवीर चौहान
कांस्टेबल गणेश राणा
कांस्टेबल अनील तोमर
उत्तरकाशी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  भटवाड़ी में भाजपा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *