उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटे के भीतर स्कूटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी,
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटी चोरी की घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, 2 जून 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली उत्तरकाशी में अपनी स्कूटी संख्या UK10A-3874 चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की।
सघन जांच के बाद पुलिस ने बगोरी, हर्षिल क्षेत्र से अशोक कुमार (20 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार निवासी बड़ेथी, कोतवाली धरासू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नीले रंग की एंटार्क स्कूटी (UK10A-3874) भी बरामद कर ली गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की स्कूटी को बेचने की फिराक में था। मामले में पुलिस ने धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
अशोक कुमार पुत्र अनिल कुमार
निवासी: बड़ेथी, कोतवाली धरासू, उत्तरकाशी
उम्र: 20 वर्ष
बरामदगी
स्कूटी संख्या: UK10A-3874
मॉडल: एंटार्क
रंग: नीला
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह
कांस्टेबल सुनील मैठाणी
उत्तरकाशी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस ने आमजन से अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  बड़कोट में करंट लगने से 48 वर्षीय दिव्यांग महिला की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *