गाजणा क्षेत्र में विधायक सुरेश चौहान ने किया 19 महिला मंगल दलों सहित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, 26 ग्राम प्रधान भी सम्मानित

उत्तरकाशी। डुंडा विकासखंड के गाजणा क्षेत्र में स्थित स्वर्गीय कमलाराम नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज, धौंतरी में महिला सम्मान एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में क्षेत्र के महिला मंगल दलों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान महिला मंगल दलों और क्षेत्रवासियों ने विधायक सुरेश चौहान का ढोल-दमाऊ, फूल-मालाओं एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान और मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल का भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
 सम्मान के संकल्प को धरातल पर उतारने का प्रयास
समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल ने कहा कि पूर्व में डुंडा में आयोजित महिला सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र के कई गांवों को सम्मान सामग्री वितरित की गई थी। गाजणा क्षेत्र के गांवों की दूरी को देखते हुए उन्होंने विधायक से धौंतरी इंटर कॉलेज में ही कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया था। विधायक ने इस मांग को स्वीकार करते हुए क्षेत्र में समारोह आयोजित कराया, जिसके लिए उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  डबल इंजन सरकार में ठेकेदार और विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

जिलाध्यक्ष ने की विधायक के प्रयासों की सराहनाभाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान ने अपने संबोधन में विधायक सुरेश चौहान की सराहना करते हुए उन्हें महिला सम्मान समारोह की पहल का सूत्रधार बताया। उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने चुनावी संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम किया है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

विधायक बोले—शेष गांवों को भी जल्द मिलेगी सम्मान सामग्रीमुख्य अतिथि विधायक सुरेश चौहान ने सभी महिला मंगल दलों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने महिलाओं के सम्मान और महिला मंगल दलों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया था।विधायक ने बताया कि कई ग्रामसभाओं ने महिला मंगल दलों के भवनों के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव दिए थे, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई। वहीं, कई महिला मंगल दलों ने आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया था, जिसके तहत वर्ष 2024-25 में प्रस्ताव प्राप्त होने पर अनेक गांवों को सामग्री वितरित की गई।उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामसभाओं के प्रस्ताव बाद में प्राप्त हुए, जबकि कुछ गांवों से प्रस्ताव नहीं आए थे। इसके बावजूद उन्होंने स्वयं संपर्क कर महिला मंगल दलों को सम्मान सामग्री उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसी क्रम में गाजणा क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विधायक ने आश्वस्त किया कि शेष गांवों को भी कुछ समय बाद सम्मान सामग्री उपलब्ध करा दी

ये भी पढ़ें:  NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम; एसपी कमलेश उपाध्याय ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

विकास कार्यों को गिनाया, जनहित में निरंतर काम करने का भरोसा
विधायक सुरेश चौहान ने अपने संबोधन में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए गाजणा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेग

19 महिला मंगल दलों और 26 ग्राम प्रधानों सहित जनप्रतिनिधि सम्मानित
समारोह में विधायक सुरेश चौहान ने 19 महिला मंगल दलों, 26 ग्राम प्रधानों, 10 क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। सम्मान सामग्री प्राप्त करने वाले गांवों में शामिल हैं—
चौदियाटगांव
सौड़
दिखोली
लोदाड़ा
भेटियारा
कोनगढ़
ठांडी
सटियालीधार
भैंत
ब्रह्मपुरी
मट्टी
पोखरियाल गांव
नेपड़
हुल्याण
धनेटी
गोरसाड़ा
बड़ेथ
थाती रमोलि
धौंतरी
समारोह में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल, मनोजेन्द्र रावत, रजनेश चौहान, मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाड़ी, जिला पंचायत सदस्य गाजणा प्रियंका रावत, टकनौर के अविनाश रावत, मनवीर बिघाणा, महामंत्री बलवीर चौहान, यशवीर पयाल, सुकेश नौटियाल, डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख सरिता राणा, अव्वल सिंह राणा, रायसिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुम्मी राणा, मेघ सिंह राणा, जितेन्द्र पोखरियाल, फूलसिंह रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गाजणा क्षेत्र में आयोजित यह समारोह महिला मंगल दलों के सम्मान, जनप्रतिनिधियों के उत्साहवर्धन और ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *