उत्तराखंड में खेल, पर्यटन और युवाओं के भविष्य पर मंथन, दयारा बुग्याल को एडवेंचर हब बनाने पर जोर

देहरादून
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
देहरादून स्थित विश्व विख्यात जसपाल राणा शूटिंग रेंज, पोंधा में उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी नारायण सिंह राणा से आत्मीय भेंट के दौरान खेल, शिक्षा, एडवेंचर टूरिज्म और युवाओं के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में उत्तरकाशी सहित पूरे उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Nag Tibba Base Camp (NBC) की भूमिका पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। नारायण सिंह राणा ने ट्रेकिंग, एडवेंचर कैंप, योग-मेडिटेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा प्रकृति आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देकर उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान Ainball जैसे नए खेलों के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में भाजपा गढ़वाल संयोजक बिनीता रावत एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन सिंह रावत द्वारा दयारा बुग्याल और उत्तरकाशी को एडवेंचर पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने का विषय प्रमुखता से रखा गया, जिस पर उपस्थित विशेषज्ञों ने सकारात्मक रुचि दिखाई।

ये भी पढ़ें:  उच्च शिक्षा में 37 असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली प्रथम तैनाती, राजनीति शास्त्र में 22 व भूगोल में 15 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल 

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कोच एवं विशेषज्ञ Rijwana Ji, Sukhpal Rana, Shivansh Kunwar, Biplab Sarkar तथा राजस्थान से आए Vanspati Specialist Sandeep Jain भी मौजूद रहे।
बैठक में उत्तराखंड के युवाओं को खेल, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *