उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

उत्तरकाशी
रिपोर्ट – महावीर सिंह राणा,
उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्यालीसौड़ के नागणी क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप यूटिलिटी वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मामराज के रूप में हुई है, जो सहायक उद्योग अधिकारी के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी यह हादसा हुआ।
फिलहाल पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
उत्तरकाशी में लगातार बढ़ती तेज रफ्तार अब जानलेवा साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें:  विश्व हेपेटाइटिस दिवस: उत्तरकाशी में जागरूकता की मुहिम, समय पर जांच और टीकाकरण पर दिया गया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *