श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ आस्था की ऐतिहासिक यात्रा शुरू
उत्तरकाशी रिपोर्ट महावीर सिंह राणा उत्तरकाशी में आज आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल छाया रहा।…

