चारधाम यात्रा-2026: उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह तैयार, सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तराखंड में 19 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने में अब महज 2-3 दिन शेष हैं, ऐसे में यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर उनके-उनके ड्यूटी स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया है।
‘सुरक्षा, सुविधा और सम्मान’ होगी इस बार की थीम
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा-2026 के लिए “सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान” को मुख्य थीम बनाया गया है। इसी के अनुरूप पुलिस का हर जवान तीर्थयात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर रहेगा।
यात्रा क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटा गया
यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरे क्षेत्र को
2 सुपरजोन
12 जोन
30 सेक्टर
में विभाजित किया गया है, जहां पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
चौकसी के लिए मजबूत पुलिस नेटवर्क
यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए:
6 थाने
9 रिपोर्टिंग चौकियां
13 सीजनल चौकियां
12 टूरिस्ट पुलिस केंद्र
2 बायोमैट्रिक केंद्र (हीना और दोबाटा)
स्थापित किए गए हैं।
यातायात और सुरक्षा पर विशेष फोकस
यात्रा के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए:
38 मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग
2 इंटरसेप्टर वाहन
4 हाईवे पेट्रोल यूनिट
2 क्रेन
31 एल्कोमीटर
146 बैरियर
तैनात किए गए हैं।
साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों धामों में DFMD और HHMD उपकरण लगाए गए हैं।
भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अन्य बलों की तैनाती की गई है:
2 अपर पुलिस अधीक्षक
5 राजपत्रित अधिकारी
15 निरीक्षक
135 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक
150 हेड कांस्टेबल
250 कांस्टेबल
500 पीआरडी जवान
इसके अलावा PAC, ATS, BDS, SDRF, फायर और CPU की विशेष टीमें भी तैनात रहेंगी।
आपदा और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर
यात्रा मार्ग पर
13 बॉटलनेक प्वाइंट
26 लैंडस्लाइड जोन
36 दुर्घटना संभावित स्थल
4 ब्लैक स्पॉट
चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और आपदा राहत टीमें तैनात रहेंगी।
सुरक्षा के लिए
190 से अधिक CCTV कैमरे
3 ड्रोन
SDRF और फायर टीमों की तैनाती
की गई है।
यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम
गंगोत्री और यमुनोत्री में खोया-पाया केंद्र
QR कोड के जरिए अस्पताल, पेट्रोल पंप और ATM की जानकारी
हेल्पलाइन नंबर: 7455939993 (24×7 सक्रिय)
इसके अलावा यात्रा मार्गों पर झाला और खरसाली में हेलीपैड भी उपलब्ध हैं।
चारधाम यात्रा-2026 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने सुरक्षा, यातायात, आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से व्यापक और मजबूत तैयारियां की हैं। प्रशासन का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान 08 अप्रैल 2025 16 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *