रामचंद्र उनियाल पीजी कॉलेज में ॐ छात्र संगठन का शानदार प्रदर्शन, अमित शाह बने अध्यक्ष

उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में छात्रसंघ चुनाव-2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें ॐ छात्र संगठन ने प्रमुख पदों पर जीत दर्ज करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।


घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर ॐ ग्रुप के अमित शाह विजयी रहे। वहीं सहसचिव पद पर ॐ ग्रुप की श्रुति पंवार तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर ॐ ग्रुप के आयुष पंवार ने जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर वर्षा रावत निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।


चुनाव परिणाम में महासचिव पद पर एबीवीपी की सरगम रावत तथा उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुदीप नौटियाल विजयी रहे।
छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद महाविद्यालय परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। ॐ छात्र संगठन से जुड़े छात्र-छात्राओं ने अपनी जीत को विद्यार्थियों के विश्वास और समर्थन का परिणाम बताया।
संगठन की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा गया कि छात्रसंघ के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने, विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने की दिशा में कार्य करेंगे।
साथ ही सभी विजयी प्रत्याशियों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई गई कि वे छात्रहित, महाविद्यालय की गरिमा और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी: हिमालय की गोद में 11 हजार फीट पर सजेगा दयारा बुग्याल का अनूठा बटर फेस्टिवल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *