खेल महाकुंभ 2026: मनेरा मैदान में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

उत्तरकाशी, खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को मनेरा खेल मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र, राज्य मंत्री प्रताप पंवार, दुग्ध संघ उपाध्यक्ष गिरीश भट्ट एवं भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेश चौहान ने अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक रूप से ऊर्जावान बनाने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:  मन की बात’ सुनते नजर आए विजयपाल सजवाण, बोले मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा विकास की नई कहानी


विधायक ने कहा कि खेल महाकुंभ ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रभावी मंच बन रहा है। न्याय पंचायत स्तर से अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी अब विधानसभा और सांसद स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिल रहा है।
छह दिन चलेगी सांसद स्तर की प्रतियोगिता
जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत न्याय पंचायत स्तर से हुई थी। न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर तक तथा विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं 11 से 20 सितंबर के बीच आयोजित की गईं। अब सांसद स्तर की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया है, जो छह दिनों तक आयोजित होंगी।

ये भी पढ़ें:  नाबालिगा के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुरोला पुलिस की त्वरित कार्रवाई


800 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान
अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में यमुनोत्री विधानसभा के साहिल ने प्रथम, घनसाली विधानसभा के देवराज ने द्वितीय तथा गंगोत्री विधानसभा के अंशुमान ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में घनसाली विधानसभा की दीपिका ने प्रथम, गंगोत्री विधानसभा की शीतल रावत ने द्वितीय तथा यमुनोत्री विधानसभा की रंजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *