मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना, श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह

उत्तरकाशी
रिपोर्ट: महाबीर सिंह राणा
उत्तरकाशी से इस वक्त की सबसे बड़ी और भक्ति से जुड़ी खबर सामने आ रही है। मां गंगा की पवित्र उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन प्रवास से गंगोत्री धाम के लिए विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हो गई है। डोली को दुल्हन की तरह भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।

डोली यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने जयकारों और भजनों के साथ मां गंगा को विदाई दी। यात्रा आज रात भैरव घाटी में विश्राम करेगी, जहां पूरी रात भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसके बाद सुबह डोली गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
मां गंगा की डोली गंगोत्री मंदिर में विधिवत स्थापित की जाएगी

इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाएंगे
हर साल की तरह इस बार भी यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है
गौरतलब है कि गंगोत्री धाम आस्था का एक प्रमुख केंद्र है और यहीं से करीब 18 किलोमीटर आगे गोमुख स्थित है, जिसे मां गंगा का उद्गम स्थल माना जाता है। हर साल हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन और ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं।
इस बार भी यात्रा को लेकर जबरदस्त तैयारी और उत्साह देखने को मिल रहा है। होटल और यात्रा बुकिंग पहले ही बड़ी संख्या में हो चुकी हैं, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

गंगोत्री धाम केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और प्रकृति का अद्भुत संगम है। मां गंगा की इस पावन डोली यात्रा ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से भर दिया है। आने वाले दिनों में यात्रा और भी रफ्तार पकड़ सकती है।

ये भी पढ़ें:  मेले केवल मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और आर्थिकी के सशक्त स्त्रोत : सौरभ बहुगुणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *