यात्रा पीक पर अलर्ट मोड में उत्तरकाशी पुलिस, एसपी कमलेश उपाध्याय ने किया यमुनोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी
महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा-2026 के दौरान बढ़ती श्रद्धालु संख्या और यात्रा पीक को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


अब तक यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में लगभग 3.3 लाख श्रद्धालु सुरक्षित दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए एसपी ने यात्रा के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी पहुंचकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रा संचालन पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रखा जाए।

ये भी पढ़ें:  बड़कोट में तिलाडी़ मोटर पर पेयजल पम्पिंग योजना का मुख्य विकास अधिकारी एस० एल०सेमवाल स्थलीय निरीक्षण किया l


निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
एसपी द्वारा विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया गया। इस दौरान यात्रियों को उत्तरकाशी पुलिस की चारधाम यात्रा-2026 संबंधी दिग्दर्शिकाएं वितरित कर जागरूक किया गया।
यात्रा पीक को देखते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ब्रह्मखाल, शिवगुफा सहित संवेदनशील स्थानों पर दर्शन व्यवस्था को कतारबद्ध बनाए रखने, वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक संचालन को सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  विकास खण्ड भटवाड़ी के नटीन गांव में लगाया वृहद पुश जांच शिविर


इसके साथ ही सिलक्यारा राड़ी टॉप, ओरछा बैंड और पालीगाड़ से जानकीचट्टी के मध्य संकरे मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए गए।
दोबाटा यात्री पंजीकरण केंद्र के निरीक्षण के दौरान एसपी ने श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रूप से दर्ज करने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और पंजीकरण एवं मेडिकल प्रक्रिया को कम समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को यात्रियों के साथ सौम्य, सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने को भी कहा गया।
जानकीचट्टी में आयोजित समीक्षा बैठक में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी बनाए रखने, पार्किंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:  CBHI टीम ने किया उत्तरकाशी में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष


इसके अलावा घोड़ा-खच्चर तथा डंडी-कंडी संचालन को रोटेशन प्रणाली के तहत संचालित करने के निर्देश जारी किए गए, ताकि पैदल मार्ग पर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके। बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए यमुनोत्री पैदल मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चंद्र, निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, निरीक्षक यातायात ललित मोहन देवडी, थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत, यातायात उपनिरीक्षक विरेंद्र पंवार तथा चौकी प्रभारी जानकीचट्टी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *