उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यात्रा मार्गों पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुरोला पुलिस ने एक और चरस तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में नौगांव पुलिस चौकी की टीम द्वारा 09 मई 2026 की रात्रि मुंगरा पुल, नौगांव के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने हिरोद सिंह (30 वर्ष) को अवैध चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 428 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना पुरोला में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
हिरोद सिंह पुत्र रोजन सिंह, निवासी ग्राम सुचाण गांव, मोरी, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष।
बरामद माल
428 ग्राम अवैध चरस
अनुमानित कीमत — ₹80,000
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत — चौकी प्रभारी नौगांव
हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह
हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह
उत्तरकाशी पुलिस का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

