गंगोत्री धाम में पूजा व दर्शन का समय बढ़ाया गया

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
खबर उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम से जुड़ी है
जिसमें गंगोत्री पंच मन्दिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि
गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से धाम में मुख्य मंदिर के दर्शन के लिए समय में बदलाव किया गया है। समिति के अनुसार अब श्रद्धालु दिन में शम चार बजे तक गंगा जी के दर्शन कर पाएंगे। उसके बाद शाम पौने आठ बजे तक गंगा के शयनकाल के लिए कपाट बंद कर दिए जाएंगे। पौने आठ बजे वाले होने वाली गंगा आरती के बाद रात्री दस बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे।

विगत दिनों को गंगोत्री धर्मशाला में गंगोत्री मंदिर समिति सहित तीर्थ पुरोहितों की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आय व्यय के साथ ही इस वर्ष के मुख्य मंदिर में पुजारी और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सबसे अहम निर्णय गंगोत्री मंदिर दर्शन की समय सारिणी के लिए लिया गया।
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गत वर्ष तक धाम में मंदिर दर्शन दोपहर दो बजे तक होते थे। उसके बाद मंदिर के कपाट तीन बजे तक बंद कर दिए जाते थे और उसके बाद दोबारा दर्शन होते थे। इसलिए इस बार सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब मदिर के दर्शन शाम चार बजे तक होंगे। उसके बाद पौने आठ बजे सांयकालीन गंगा आरती के दौरान मंदिर के कपाट दोबारा दर्शन के लिए खोले जाएंगे।
समिति के मीडिया प्रभारी सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों को धाम में रोकने के लिए लिया गया है। इस बीच में यात्री घाटों पर पूजा सहित अन्य मंदिरों के दर्शन और घाट पर होने वाली सात बजे की आरती में भी शामिल हो पाएंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी तीर्थ पुरोहित और मंदिर कर्मचारियों व अन्य लोगों को मोबाइल से रील नहीं बनाने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण से उनके आवास पर भेंट कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *