उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़कोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
5 मई 2026 को रानाचट्टी के पास चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रिंस (20 वर्ष) नामक युवक को 29 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू व्हिस्की) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और तस्करों में डर का माहौल साफ देखा जा रहा है।
कानूनी कार्रवाई:
अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस टीम की तत्परता:
अपर उपनिरीक्षक पवन बड़ोनी
कांस्टेबल अमन चौहान
उत्तरकाशी पुलिस ने साफ कर दिया है कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी अवैध धंधे को बख्शा नहीं जाएगा।
👉 तस्कर सावधान रहें — पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
👉 गलत काम करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं!
चारधाम यात्रा में सख्त पहरा – अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस का तगड़ा एक्शन

