भटवाड़ी में भाजपा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर हुई चर्चा

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
भटवाड़ी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


बैठक के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका से ही पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
बैठक में क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री एवं कर्मचारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष रहे प्रताप पंवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही मंडल प्रभारी हरीश डंगवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, वरिष्ठ नेता डॉ. जगमोहन सिंह रावत एवं प्रधान संगठन के प्रदेश महामंत्री रहे प्रताप सिंह रावत की उपस्थिति ने बैठक को विशेष गरिमा प्रदान की।

इसके अतिरिक्त मंडल महामंत्री विनोद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल राणा, मोंटू रावत, शिव सिंह केंटुरा, मथुरा प्रसाद रतूड़ी, प्रवेश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  रा0इ0का0 चिन्यालीसौड़ के छात्रों की नई पहलः प्लास्टिक की जगह केले के पत्ते और स्थानीय फूलों से अतिथियों का स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *