चिन्यालीसौड़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 426 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य के दिशा-निर्देशों के क्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया।…

