महानवमी पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बसूँगा गांव में की कुलदेवी की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

उत्तरकाशी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने महानवमी के दिन अपने पैतृक गांव बसूँगा में कुलदेवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने परिवार सहित मां भगवती की आराधना की और क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।


पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक अपने पैतृक गांव बसूँगा में कुलदेवी के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना की। नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर विधिवत पूजा के उपरांत कन्या पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनका पूजन किया गया।
 कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक: विजयपाल सजवाण
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि मां भगवती के नवरात्र सनातन धर्म की आस्था, श्रद्धा और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। कन्या पूजन के माध्यम से बालिकाओं में मां दुर्गा के नवदुर्गा स्वरूप के दर्शन किए जाते हैं। यह परंपरा न केवल हमारी संस्कृति की आत्मा है, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और उसके महत्व का भी संदेश देती है।
उन्होंने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो।
महानवमी के अवसर पर कुलदेवी की पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के माध्यम से पूर्व विधायक ने अपनी धार्मिक आस्था एवं पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:  सडक सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने चलाया सग चेकिंग अभियान ‘सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *