बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ मोरी पुलिस द्वारा 2 तस्करों गिरफ्तार

उत्तरकाशी
थाना मोरी पुलिस द्वारा बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में जडी बूटी बरामद हुयी है। अपराध तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है। *मोरी पुलिस* की टीम द्वारा कल 11 अक्टूबर 2025 की अपराह्न में *मोरी-नेटवाड रोड, कुनारा तिराहे पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07TD 1167 (कैम्पर) को चैक किया गया तो वाहन सवार 2 लोगों राजेन्द्र(चालक) व सूरत सिंह के कब्जे से 6 अलग-अलग कट्टों मे भरी 152 किलोग्राम प्रतिबन्धित मेडा तथा एक कट्टे में 15 किलोग्राम पंजा जड़ी-बूटी बरामद की गयी।* अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा यह जड़ी बूटी लिवाड़ी, मोरी के जंगलों से निकालकर एकत्रित की गई है, जिसे बेचने के लिए देहरादून ले जाने के फिराक मे थे। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया गया है।
बरामद वन सम्पदा/प्रतिबन्धित जड़ी बूटी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी पर *धारा 26/41/42 भारतीय वन अधिनियम* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  संस्कृत शिक्षकों को अब आउटसोर्स से नियुक्त करने पर आपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *